नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार पांडेय द्वारा सागर रेंज का पदभार ग्रहण

आज दिनांक 11 जून 2025 को सुनील कुमार पांडे,भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सागर के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सागर रेंज सागर पद का पदभार ग्रहण किया गया पांडेय जी ने रेंज,सागर में पदभार संभालते हुए कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की एवं अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की सुनील कुमार पांडे एक कुशल अनुशासित एवं जनहितकारी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं उनकी पूर्व में की गई सेवाएं पुलिस प्रशासन में उल्लेखनीय रही हैं उनके नेतृत्व में सागर रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने की अपेक्षा की जा रही है पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत कर नवीन पद स्थापना पर शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहे सभी ने उन्हें नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments