डॉ हरीसिंह गौर विवि सागर में विश्व रक्तदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया आयोजन के अंतर्गत कर्मचारी और अधिकारियों को रक्तदान की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर डॉ अभिषेक कुमार जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर जागरूकता हेतु ई पोस्टर का अनावरण किया गया जिसका प्रदर्शन विश्वविद्यालय की विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया.डॉ जैन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान से जुड़ी हुई भ्रांतियां के बारे में अवगत कराया गया विश्वविद्यालय में स्थित कन्या छात्रावास में जागरूकता के अंतर्गत रक्तदान से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया इसके साथ ही पथरिया जाट ग्राम में रक्तदान हेतु लोगों को जागरूक किया गया डॉअभिषेक जैन द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रक्तदान पर परिचर्चा का एक वीडियो लेक्चर अपलोड किया गया है साथ ही रक्तदान से जुड़े लाभ और भ्रांतियां से संबंधित प्रश्नों के उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए हैं इस अवसर पर डॉ जैन ने बताया कि 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ पुरुष और महिला तीन से चार महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई भी कमजोरी नहीं आती है यह एक दम सुरक्षित है रक्तदान का रक्त विभिन्न प्रकार की आपातकालीन दुर्घटनाएं सर्जरी, मातृ शिशु देखभाल, थैलेसीमिया कैंसर आदि से पीड़ित मरीज के काम में आता है और उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है रक्तदान सामाजिक सहिष्णुता को बढ़ावा देता है प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह रक्तदान अवश्य करें डॉ किरण माहेश्वरी द्वारा कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम किए गए एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अरुण सारोठिया,भगत सिंह जयप्रकाश, ममता पटेल, प्रमोद पटेल, पूजा कुर्मी, छोटी लोधी, विनोद बाल्मिक धर्मेंद्र बाल्मिक एवं अन्य शासकीय सेवक उपस्थित रहे
0 Comments