बेहरोल पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की

पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों कीशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशों के अनुपालन में डॉ.संजीव कुमार ऊईके,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं प्रदीप वाल्मीकि,एस.डी.ओ.पी.बंडा के मार्गदर्शन में थाना बहरोल पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा थाना बहरोल में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 104/25, धारा 296, 115(2), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उनके निवास स्थान से दस्तयाब कर विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपीगण श्रीराम पिता गुलझार सिंह लोधी, उम्र 35 वर्ष भरत सिंह पिता देवी सिंह लोधी, उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कुल्ल,थाना बहरोल उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर न देने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाजरब भी जप्त किया गया है गिरफ्तारआरोपियों को न्यायालय बंडा में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त कर दोनों को उपजेल बंडा भेजा गया इस सफल कार्रवाई में थाना बहरोल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी,प्रधान आरक्षक 176 तूफान कोली, प्रधान आरक्षक 319 नरेन्द्र सिंह, आरक्षक 1832 सुरेश पटेल, आरक्षक 1063 विवेक, महिला आरक्षक 1195 हर्षाली अवस्थी,महिला आरक्षक 1768 गोमती ठाकुर एवं महिला आरक्षक 1839 काजल अहिरवार का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments