आयोजन संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने किया संबोधित

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को उसकी भयावहता बताएगी जिसकी तैयारियों के निमित्त धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य वक्ता राज्य पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक रहें कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी पटेल,पन्ना जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, संभागीय कार्यालय मंत्री एवं आयोजन टोली जिला प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पाठक एवं एडवोकेट के.वी एस ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सहित संभाग के सभी जिलों से आयोजन टोली के संयोजक- सह संयोजक शामिल हुए मध्यप्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेशअध्यक्ष तपन भौमिक ने कार्यशाला में कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कॉंग्रेस सरकार के लोकतंत्र पर कुठाराघात की असलियत को जनता के सामने लायेंगे।आगामी 25 जून को जिला स्तर पर मीसा बंदियों के सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रमों काआयोजन किया जाएगा जिनके माध्यम से आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी केनेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की लोकतंत्र विरोधी व दमनकारी छवि को जनता के बीच लेकर पहुंचेंगे उन्होंने कहा भारतीय लोकतंत्र में 25 जून 1975 का अध्याय बेहद पीड़ादायक है आपातकाल के जरिए देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र पर करारा प्रहार किया था 1977 में आपातकाल हटने और जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से इसे लेकर हर साल कार्यक्रम होते रहे हैं! उन्होंने कहा सेमिनार,लघु फिल्म,नुक्कड़ नाटक,युवाओं से सम्वाद कार्यक्रम,क्यू आर पोस्टर मीडिया संबाद,इमर्जेंसी चार्ट शीट प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से आपातकाल के अनुभवों के प्रचार सहित अन्य माध्यमों से हम आपातकाल के विरोध में मुखर आवाज और तत्कालीन कांग्रेस सरकार की दमनात्मक रवैया का पुर्नचित्रण कर जनता के बीच कांग्रेस के अतीत को बेनकाब करेंगे साथ ही नई पीढ़ी एवं जो आपातकाल के अनुभवों से वंचित है उनको कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments