सागर। केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी 20 जून 2025 को सागर जिले के प्रवास पर रहेगें केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी प्रवास के दौरान सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें सागर जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी डॉ.सर हरिसिंह गौर जी की पावन भूमि सागर में पधार रहें हैं सागर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिनगड़करी का ढाना स्थित हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत करेंगे एवं देश भर में टोल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं देश के नागरिकों के लिए सुविधा देने की दिशा में लिए गए ऐतिहासिक फैसला को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करेंगे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
0 Comments