सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 20 जून 2025 को विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में प्रातः11.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिन गडकरी,केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री,भारत सरकार होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उपमुख्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गौर अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर लोक सभा क्षेत्र की सांसद डॉ.लता वानखेड़े समारोह में सम्मिलित होंगे.समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल करेंगे विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत भाषण दिया जाएगा मंचासीन अतिथियों का भी उद्बोधन होगा इस अवसर पर प्रख्यात मनीषी,रचनाकार,साहित्य एवं संस्कृत मर्मज्ञ,समाजसेवी पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी को विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी.लिट्.उपाधि प्रदान की जायेगी. समारोह में उनका आशीर्वचन कार्यक्रम भी रखा गया है
मुख्य समन्वयक प्रो.नवीन कानगो ने बताया कि दीक्षांत समारोह हेतु कुल 1225 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है सागर जिला पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सागर शहर के विभिन्न थाना प्रभारियों के दल ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया. पुलिस अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए दिशा निर्देश दिये.सम्पूर्ण आयोजन में वीवीआईपी प्रोटोकाल के तहत सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी और अधिकृत एवं पंजीकृत व्यक्ति ही कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे.
0 Comments