प्रेमी राज का नंबर ही संजय वर्मा के नाम से सेव किया था सोनम ने

इंदौरlट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बुधवार शाम नया मोड़ आ गया दिन में पता चला कि सोनम राज कुशवाह के अलावा किसी संजय वर्मा के भी संपर्क में थी लेकिन देर शाम इसका खुलासा भी हो गया दरअसल शातिर सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह का ही नंबर संजय वर्मा के नाम से सेव किया हुआ था और इसी पर वह राज से लंबी बातचीत किया करती थी हालांकि इस मामले में शिलांग पुलिस का दल मीडिया से दूरी बनाए हुए है वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच भी सिर्फ सहयोगी कीभूमिका में है दिनभर संजय वर्मा नाम को इस हत्याकांड से जोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे उसका खुलासा देर शाम हुआ पुलिस के पास जो सीडीआर है उससे यह खुलासा हुआ कि संजय वर्मा और कोई नहीं बल्कि राज कुशवाहा ही है सोनम ने पहचान छुपाने के लिए फर्जी नाम का इस्तेमाल किया था क्योंकि सोनम की सगाई हो चुकी थी उक्त नबर से बातचीत भी सोनम की सगाई और शादी के बीच हुई किसी को शक ना हो इसलिए टू कॉलर पर राज ने जहां अपना नाम संजय वर्मा लिखा तो सोनम के नबर पर नाम बिट्टू प्रदर्शित हुआ यह भी पता चला है कि शिलांग पुलिस के पास इन नबरों की डिटेल तब ही पहुंच गई थी जब राजा का शव मिला था और उसी के आधार पर राज कुशवाहा पर शक गहराया इन तारीखों पर तीन घंटे हुई बात
जांच में पता चला है कि सोनम और संजय वर्मा राज कुशवाह के बीच 30 मार्च को रात 10.35 बजे से करीब तीन घंटे तक बात हुई वहीं 1अप्रैल को भी तीन घंटे तक बात हुई थी राज सोनम के दिल के कितने करीब था इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है 1 से 25 मार्च के बीच करीब 119 बार दोनों के बीच बातचीत हुई थी दिन-रात दोनों में बात होती थी सबसे बचने के लिए उसने संजय वर्मा नाम से नंबर सेव कर रखा था।

Post a Comment

0 Comments