देहरादून। केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की खबर है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है हादसे की जानकारी मिलते ही एनडी आरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है जानकारी के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर आज सुबह केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया था बता दें कि बीते मई से अब तक उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह चौथी घटना है उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है एसडीआरएफ स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है उन्होंने बताया कि सुबहलगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया एसडी आरएफ पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।
0 Comments