पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा 5 की मौत 25 से ज्यादा लोगों के बहने की आशंका

महाराष्ट्र में पुणे जिले के मावल तालुका स्थित कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया जिससे उस वक्त पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए घटना के समय मौके पर भारी भीड़ थी और शुरुआती जानकारी के मुताबिक 20 से 25 लोग लापता हैं और उनके नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है आधिकारिक तौर पर इस घटना में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है जबकि कई के बहने की आशंका जताई गई है वहीं रेस्क्यू टीम ने पांच से छह लोगों को बचाया है बताया  है कि यह दुर्घटना रविवार अपराह्न लगभग 3.40 बजे की है जब पुल का एक हिस्सा टूटा तो कुछ लोग नीचे मौजूद पत्थरों पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई वहीं कई लोग सीधे नदी की तेज धारा में बह गए नदी में बहाव काफी तेज होने के कारण राहत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं।


Post a Comment

0 Comments