पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा "नशा मुक्ता अभियान" के अंतर्गत जिले में थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ रखने बेचने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं मैं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के निर्देशन में थाना स्तर पर अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने हेतु एक टीम गठित की गई थी दिनांक 15.06.205 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सिराज उर्फ अक्का मकरानी पिता जमील मकरोनिया उम्र 25 वर्ष निवासी भैंसा थाना केंट का अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने पास रखकर बिक्री कर रहा हैं सूचना तस्दीक हेतु हमराह लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान 28 नंबर फाटक रेल्वे ब्रिज के पास दविश दी गई जो आरोपी अक्का उर्फ सिराज मकरानी के कब्जे से कुल 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा कुल कीमती 20000/-रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध NDPS ACT के अंतर्गत कार्यवाही की गई हैं आरोपी अक्का उर्फ सिराज पर पूर्व से थाना केंट में कई अपराध दर्ज हैं आरोपीअक्का उर्फ सिराज मकरानी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय के आदेश से केन्द्रीय जेल सागर में दाखिल किया गया हैं सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे उप निरीक्षक संजय बामनिया,प्रआर,दिनेश यादव, योगेश तिवारी,आरक्षक भानु प्रताप चौधरी,विनोद यादव,अभिषेक चौहान देवेन्द्र रावत,एंव विनीत,नरेश की सराहनीय योगदान रहा हैं।
0 Comments