सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 20 जून को आयोजित किया जा रहा है इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई बैठक में कुलपति ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न समितियों के समन्वयक एवं उपसमन्वयकों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली और सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो.नवीन कानगो ने बताया कि कुल 1225 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है पीजी के 426, यूजी के 482 तथा पीएच.डी.के 49 छात्रों सहित कुल 957 छात्र समारोह में उपस्थित रहकर उपाधि प्राप्त करेंगे समारोह विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा.
कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने आमंत्रण-पत्र जारी करते हुए जानकारी साझा की उन्होंने कहा कि 33वें दीक्षांत समारोह में मुख्यअतिथि नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उपमुख्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गौर अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर लोक सभा क्षेत्र की सांसद डॉ.लता वानखेड़े समारोह में सम्मिलित होंगे समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल करेंगे उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमारे समय के प्रख्यात मनीषी रचनाकार,साहित्य एवं संस्कृत मर्मज्ञ,समाजसेवी पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी को विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी.लिट्उपाधि प्रदान की जायेगी.17, 18 एवं 19 जून को होगा डिग्री फ़ाइल और ड्रेस सामग्री का वितरण
0 Comments