विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू 20 जून को होगा आयोजन

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं यह समारोह 20 जून 2025 को विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है आवश्यक तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने विभिन्न समन्वयकों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अन्य तैयारियों की जानकारी ली सफल आयोजन हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.18 एवं 19 जून 2025 को अपराह्न 3.00 बजे से गौर प्रांगण में होगा दीक्षांत का रिहर्सल, इंट्री पास और फोटो आईडी के साथ विद्यार्थी भाग ले सकेंगे डिग्री पाने वाले अभ्यर्थी 18 एवं 19 जून 2025 को अपराह्न 3.00 बजे गौर प्रांगण में रिहर्सल में भाग ले सकेंगे विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली बुन्देली सतरंगी पगड़ी और स्टोल का संग्रह,रिहर्सल,दीक्षांत समारोह हॉल में प्रवेश के लिए अपना प्रवेश पत्र अपनी फोटो आईडी आधार,पैन आदि साथ ले जाएं.

Post a Comment

0 Comments