अब 600 रुपये छात्रों के खातों में आएंगे यूनिफॉर्म के पैसे

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार स्कूल यूनिफॉर्म को को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही है अब सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं को यूनिफॉर्म नहीं बांटी जाएगी बल्कि इसकी राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी सरकार की योजना के अनुसार कक्षा 1से 8वीं तक पढ़ने वाले लगभग 60 लाख विद्यार्थियों के खातों में 600-600 रुपये भेजे जाएंगे ताकि वे खुद अपनी दो जोड़ी यूनिफॉर्म खरीद सकें यह राशि एकमुश्त तौर पर दी जाएगी और सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी अब तक राज्य सरकार द्वारा यूनिफॉर्म स्व-सहायता समूहों के माध्यम से वितरित की जाती थी लेकिन इन यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं छात्रों और अभिभावकों ने खराब कपडे और सिलाई पर आपत्ति जताई थी शिकायतों के अनुसार कपड़ों की क्वालिटी बेहद खराब होती थी जबकि रिकॉर्ड में उच्च क्वालिटी का कपड़ा बताया था बच्चों की ड्रेस का साइज भी ठीक नहीं रहता था जिससे उनको पहनने में छात्र-छात्राएं असहज महसूद करते थे यहीं नहीं कई बड़े कॉन्ट्रैक्टर स्व-सहायता समूह के नाम पर काम ले रहे थे वहीं असल में काम कर रहे स्व-सहायता समूह के सदस्यों को कोई काम भी नहीं मिल रहा था इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह नया फैसला लिया है सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय के लिए डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जा सकता है

Post a Comment

0 Comments