पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 01 मई 2025 से 31 मई 2025 तक सागर जिले में मुस्कान अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लापता गुमशुदा नाबालिग बच्चों की शीघ्र खोज कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाना था
अभियान के अंतर्गत सागर पुलिस ने सतर्कता संवेदनशीलता एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से 89 बालिकाओं एवं 11 बालकों कुल 100 नाबालिगों को तलाश कर सकुशल उनके माता-पिता अभिभावकों के सुपुर्द किया यह उल्लेखनीय उपलब्धि जिले की पुलिस टीमों की कड़ी मेहनत,समर्पण एवं बेहतर समन्वय का परिणाम है पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने थाना स्तर पर सक्रिय प्रयास करते हुए विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों से बच्चों को तलाशा इस अभियान ने न केवल कई टूटते परिवारों को पुनः जोड़ा, बल्कि समाज में एक सशक्त संदेश भी दिया कि सागर पुलिस गुमशुदा बच्चों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है सागर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी बच्चे की गुमशुदगी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
0 Comments