छात्राओं के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला

सागर.डॉ.हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के सामान्य एवं व्यवहारिक भूगोल विभाग द्वारा ग्लैड प्रोग्राम के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए उनके स्वास्थ्य पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम आरोग्य ध्यानम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं समस्या समाधान के बारे में सत्र आयोजन किये गये इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के कैरियर संबंधी क्षमताओं एवं कमजोरियों का विश्लेषण तनाव प्रबंधन जीवन सफलता हेतु आत्मबल वृद्धि तथा मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना था.कार्यक्रम में मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख विषयों पर विचार विमर्श किया गया जिनमें छात्राओं के कैरियर संबंधी क्षमताओं-कमियों का आकलन करने हेतु स्वॉट विश्लेषण विटामिन-डी का महत्व भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित टेली-मानस एप द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पहल तनाव प्रबंधन इमोशनल वेल-बीइंग महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर चर्चा हुई कार्यक्रम हेतु विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि समाज की इस आधी आबादी को जागरूक करना उसका मार्गदर्शन और आत्मबल बढाना स्वस्थ संतुलित और संयमित समाज की ओर अग्रसर होने के लिए आवश्यक है. उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि छात्राओं के पढ़ाई के साथ-साथ अपने कैरियर को सर्वोच्च शिखर तक ले जाने की ना केवल योजना बनानी है बल्कि इसके साधनापूर्वक प्रयास भी करने हैं यदि लक्ष्य तय है तों जीवन में कोई बाधा आपको नहीं रोक सकेगीl

Post a Comment

0 Comments