सागर|बुधवार देर रात मंगलमिरी स्थित जैन धर्मशाला के पास एक नवजात लड़का मिला है वह डेढ़ माह का है कोई मां मजबूरी में बच्चे को यहां छोड़ गई बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मोतीनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह स्वस्थ है उसे जैन धर्मशाला पास छोड़कर जाने वाले की तलाश चल रही है आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि बच्चे के संबंध में सीडब्ल्यूसी को सूचना दे दी गई है बच्चे को कपड़े में लपेटकर धर्मशाला के पास कौन छोड़कर चला गया इसकी जानकारी नहीं है कुछ दिन पहले मकरोनिया में एक नवजात का शव मिला था जिसे कुत्ते नोंच रहे थे अभी तक पुलिस नवजात को फेंकने वाले की जानकारी नहीं जुटा सकी।
0 Comments