सागर के प्रमुख चौराहा पर लगेगी कलम दवात की प्रतिमा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने की घोषणा

सागर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डिप्टी सीएम एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भगवान चित्रगुप्त के नाम पर शहर में एक चौराहा नामांकित किए जाने एवं वहाँ कलम-दवात की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने मांग को स्वीकृति प्रदान की और घोषणा की कि सागर शहर में एक प्रमुख चौराहा भगवान चित्रगुप्त के नाम से जाना जाएगा साथ ही वहां कलम और दवात की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी यह कदम समाज की आस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नगर विधायक शैलेंद्र जैन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने एवं राष्ट्रीय कायस्थ महा परिषद के पदाधिकारी भगवान चित्रगुप्त के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वे लेखा-जोखा के देवता माने जाते हैं और कलम-दवात उनके प्रतीक हैं ऐसे में सार्वजनिक स्थल पर उनकी प्रतिमा एवं नामकरण से समाज को प्रेरणा मिलेगी साथ ही आने वाली पीढ़ियाँ अपनी जड़ों से जुड़ सकेंगी इस निर्णय से कायस्थ समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम समाज की पुरानी मांग को पूर्ण करता है और इससे सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव,गजेंद्र सक्सेना मोहन खरे, एड अजय श्रीवास्तव मकरोनिया डॉ अनिल खरे,ओमकार श्रीवास्तव, एड राजेंद्र श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव मकरोनिया,मनीष माथुर, बसंत श्रीवास्तव गोपालगंज, एड अजय श्रीवास्तव इतवारी आरएस श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव पीपरा,नवनीत श्रीवास्तव एड ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव,डॉ पवन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव,व्योम श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव,अनिल हिलगन,चंचल खरे,पीके श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, सतीश बिजोराअवध श्रीवास्तव पटवारी,रामेश्वर श्रीवास्तव, अरुण खरे, डॉ जेके श्रीवास्तव, जुगलकिशोर श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments