नई दिल्ली।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर पीओके में आतंकी शिविरों को निष्क्रिय कर दिया गया है उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है राजनाथ सिंह ने कहा मैं सशस्त्र बलों को कल की गई कार्रवाई और उनके द्वारा दिखाए गए साहस और वीरता के लिए बधाई देता हूं पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को निष्क्रिय कर दिया गया है यह हमारे लिए गर्व की बात है रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस सटीकता के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया वह अकल्पनीय था उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए गए और बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया l
0 Comments