राष्ट्र प्रथम-राष्ट्र के समर्थन में एक अभियान के तहत विश्वविद्यालय में निकाली गई तिरंगा रैली

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में  कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 09 मई 2025 को राष्ट्र और भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली आयोजित की गई. रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन से की गई. रैली उपरांत विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया रैली में विश्वविद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर वन्दे मातरम्, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए रैली उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के लोग अपने राष्ट्र के सम्मान के प्रति पहले से ही सचेत हैं पिछले दिनों राष्ट्र को चोट पहुंचाने वाली शक्तियों कोभारतीय सेना के जवानों ने अपनी अद्भुत क्षमता और साहस का परिचय देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है सेना के जवान देश की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैंआज हम उनके सम्मान और देश के सम्मान में इकठ्ठा हुए हैं हमारी यह चेतना और जागरूकता ही राष्ट्र की शक्ति है हमें देश की सेवा और सम्मान में सबसे आगे रहकर कार्य करना है जब तक हम जैसे सचेत और राष्ट्र प्रेमी नागरिक अपने देश के साथ खड़े हैं तब तक हमारे देश पर कोई भी बुरी ताकत उंगली नहीं उठा सकती है हम सब सदैव संगठित रहेंगे और देश के लिए हमेशा खड़े रहेंगे हमारा डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय परिवार राष्ट्र प्रथमअभियान’ के समर्थन में खड़ा है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र की रक्षा के लिए जो बीड़ा उठाया है हम उनके साथ हैं और भारत सरकार के हर कदम और अभियान के साथ हैं l
 

Post a Comment

0 Comments