सागर मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 16 में एक परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी खुशी का माहौल था रिश्तेदार भी आ गए थे गुरुवार रात को लड़की पक्ष के लोग लगुन लेकर पथरिया हाट गए खाना- पीना हुआ उसके बाद लगुन की तैयारी चल रही थी लड़की पक्ष लगुन में एक पल्सर गाड़ी 12 हजार नगद व परिवारजनों को कपडे लेकर गए लेकिन दहेज लोभी लड़के के परिवार जनों को लगुन कम लगी और लड़की पक्ष से गाली गलौज करने लगे और लड़की पक्ष से मारपीट की और आज शुक्रवार को बारात आनी थी तो बरात लाने से भी इंकार कर दिया जिसके बाद लड़की हाथों में मेहंदी लगाए रोते हुए परिवार के साथ शुक्रवार शाम 4:00 एसपी ऑफिस पहुंची जहां पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई है जानकारी के मुताबिक मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले अहिरवार परिवार में लड़की की शादी थी और शुक्रवार को बारात आनी थी लेकिन लगुन में रूपये कम लाने की बात से नाराज होकर लड़के वालो ने बारात लाने से इनकार कर दिया जिसके बाद लड़की अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची लड़की ने एक लिखित आवेदन दिया है जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि पथरिया हाट के रहने वाले हेमराज उर्फ़ हेमंत अहिरवार के बेटे राजा अहिरवार उम्र 22 साल के साथ शादी तय हुई थी गुरुवार को परिवार के लोग लगुन लेकर गए जिसमे एक पल्सर गाड़ी,12 हजार नगद और परिवार जनों को कपड़े दिए लेकिन लड़के पक्ष ने लगुन कम लाने की बात कहकर गाली गलौज करने लगे और लड़की के भाई राजा और उसके रिश्तेदारों के साथ साथ मारपीट की जिसकी शिकायत मोतीनगर थाने में भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई वहीं आज लड़के पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया,मामले में लड़की और परिवार जनों ने मामले की जांच कर कर दहेज लोभियो पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है
0 Comments