सागर रेलवे स्टेशन परअहमदाबाद से कोलकाता जा रही ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी जानकारी मिलने पर ट्रेन को सागर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है जहां जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्चुरी में रखवाया है फिलहाल मृतक पहचान नहीं हुई है पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक संतोष मार्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया गुरुवार सागर स्टेशन मास्टर से ट्रेन के डिब्बे में युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचा तो अहमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में एक युवक फांसी पर झूलता मिला उन्होंने बताया कि युवक ने अपनी शर्ट को गले में बांधकर खुद नीचे की तरफ खींचकर आत्महत्या की मृतक की जेब से किसी भी प्रकार का टिकट या आईडेंटिफाई के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है।
0 Comments