सागर.गुरुवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिल के प्रभारी मंत्री डॉ.राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय सागर जिला प्रवास के दौरान धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे मंत्री राजेंद्र शुक्ल भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए बैठक की विषय प्रस्तावना एवं स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दिया बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई एवं आगामी कार्यक्रमों के निमित्त रूपरेखा तय हुयी बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफ़लता के लिए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी बैठक में जिला प्रभारी संगठन श्यामसुंदर शर्मा कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,विधायक बंडा वीरेंद्र सिंह लोधी रानी कुशवाहा,जिला अध्यक्ष सागर ग्रामीण महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, जिला महामंत्री अमित कछवाहा एवं आपेक्षित सदस्य शामिल हुए।
*श्रीकांत जैन*
जिला मीडिया प्रभारी
0 Comments