सागर।जबसे मुझे क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है तब से मैंने निरंतर बैठकों के माध्यम से समाजसेवा में आगे बढ़ने समाजजनों को और जागरूक करने का प्रयास किया है कैसे हम सब मिलकर समाजहित में कार्य कर सकते हैं इसके लिए चिंतन व मंथन किया है यह उद्गार सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औरिया में आयोजित क्षत्रिय महासभा जिला सागर की बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह ने व्यक्त किए बैठक में सागर नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर भी समाजजनों के साथ विशेष चर्चा की गई गुरूवार को बण्डा एवं शाहपुर में भी क्षत्रिय महासभा की बैठकें आयोजित की गईं बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हमारे वंशज हैं क्षत्रिय समाज का गौरव हैं आने वाली 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती है और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती को हम सब मिलकर भव्य रूप में मनाएंगे।
0 Comments