मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सागर में हुआ भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन

सागर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत सागर द्वारा बामोरा स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में खुरई विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को उनके जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर सिंह ने परंपरागत भावनाओं को सम्मान देते हुए वधुओं के चरण पखारे और उन्हें आशीर्वाद दिया उनका यह भावुक एवं अनुकरणीय उपस्थित लोगों के बीच सराहना का केंद्र बना रहा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य सरकार की एक जनकल्याणकारी पहल है जो निर्धन परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान करती है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी, वर-वधु के परिवारजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे सम्मेलन का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments