ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने राहतगढ़ की भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेमियों का उमड़ा हुजुम

सागर दिनांक 22 मई 2025:जब भी देश की बात आती है देश पर संकट आता है तो हमारे देश का हर नागरिक अपनी सेना का हौसला बुलंद करने के लिए आगे आता है यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा के अवसर पर कही उन्होंने कहा कि
कश्मीर को लेकर पाकिस्तान आतंकवादी हरकतें करता रहा है हद तो तब हो गई जब पुलवामा में निर्दोष लोगों के लिए निशाना बनाया गया उस समय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था जवाब तो मिलेगा और हमारी सेना ने पाकिस्तान को चंद घंटों में ही घुटने पर लाकर खड़ा कर दिया भारत के सैनिकों एवं हमारे देश की मातृशक्ति के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली गई है अब यह नया भारत है जिसकी अखंडता एकता और संप्रभुता पर किसी ने आंख उठाई तो भारत पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक है मंत्री राजपूत ने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है अगर पाकिस्तान में कोई भी हरकत की तो उसका  मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
 इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह पर नागरिकों, व्यापारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया यात्रा के दौरान ठंडे पानी और छाछ के पैकिटों का वितरण किया गया राहतगढ़ तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी राहतगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंशी सहित समस्त वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी स्कूल के बच्चे शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments