सागर 4 मई.भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में वाहन रैली का आयोजन किया गया.इस रैली की शुरुआत संजय ड्राइव रोड से हुई.रैली को विधायक शैलेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विधायक जैन ने बताया कि शहर के एक प्रमुख चौराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम पर रखा जाएगा उन्होंने कहा कि यह कदम भगवान चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा और समाज के सांस्कृतिक मूल्यों के सम्मान को दर्शाता है विधायक जैन ने कहा भगवान चित्रगुप्त को किसी एक समाज से जोड़कर देखना उचित नहीं है वे हम सबके आराध्य हैं हम सबके भगवान हैं उनका संदेश सत्य कर्म और न्याय का है जो हर मानव जीवन के लिए प्रासंगिक है इसअवसर पर परकोटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भी
विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया पूजा में भगवान चित्रगुप्त से कल्याण एवं सद्भावना की प्रार्थना की गई मंदिर परिसर में भक्ति भाव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न की भगवान चित्रगुप्त की आरती के साथ रैली का समापन हुआ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव मोहन लाल खरे,गणेश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष व्योम श्रीवास्तव,एड.राजेंद्र श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव पीपरा,अभिषेक सक्सेना,उदय श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,विवेक सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव आदि शामिल हुए.
0 Comments