डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में विद्यार्थियों, शिक्षकों, आमजन एवं प्रोफसनल्स के लिये ग्रीष्मकालीन अवकाश में कौशल विकास के लिये दो से चार सप्ताह अवधि के 9 कोर्स इस बार जून 2025 में आयोजित किये जा रहे हैं. विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. नीलिमा गुप्ता ने इसके लिये एक विशेष प्रकोष्ठ नवाचार एवं समर स्किल कार्यक्रम का पिछले सत्र में गठन किया था.विगत सत्र में विश्वविद्यालय पहली बार जून माह में भी समर स्कूल कार्यक्रम का आयोजन हुआ था.विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने समर स्कूल 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इसके सभी 9 कोर्सेज के पोस्टर्स का विमोचन किया.उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी उच्चशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में रोजगारोन्मुख क्षमता विकास के साथ-साथ उनमें व्यक्तित्व विकास के लिये विशेषत फोकस करने हेतु निर्देशित किया गया है.यह आयोजन विश्वविद्यालयअकादमिक जगत के लोगों के साथ-साथ आमजन को भी सीखने सिखाने का अवसर प्रदान करता है विद्यार्थी अपनी परंपरा गत पढ़ाई के अलावा अपनी मनपसंद और रुचि के छोटे-छोटे पाठ्यक्रम करते हुए कुछ नया स्किल सीख सकें यही इसका उद्देश्य है विगत सत्र में विश्वविद्यालय ने पहली बार समर स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें सागर शहर के साथ-साथ मध्यप्रदेश सहित 13 राज्यों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उस कार्यक्रम में प्रवेश लिया.यह विश्वविद्यालय की एक विशेष उपलब्धि है समर स्कूल 2025 का शुभारंभ के इस अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने 9 कोर्सेज के पोस्टर का विमोचन किया। इस पाठ्यक्रमों में फोटोग्राफी,रिमोट सेन्सिंग,पाईथन, विज्ञापन एवं दृश्य संचार,रिसर्च,भौतिक विज्ञान,प्रोग्रामिंग,साइबर ला,पेंटिंग एवं शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।
0 Comments