थाना केन्ट फरियादी नरेन्द्र पिता हरप्रसाद अहिरवार उम्र 45 वर्ष निवासी कम्पाउंडर का बगीचा तुलसीनगर वार्ड थाना केंट की रिपोर्ट पर मर्ग जाँच उपरांत प्रकरण में बुजुर्ग बाबूलाल अहिरवार उम्र 95 वर्ष निवासी केंट सागर की मारपीट कर हत्या करने संबंधी साक्ष्य आने पर आरोपीगण 1.ग्याप्रसाद अहिरवार 2. उमाकांत अहिरवार एवं नाबालिग के विरूद्ध मारपीट कर हत्या करने संबंधी धाराओ में थाना केंट मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एंव मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण के सभी आरोपीगण ग्याप्रसाद अहिरवार 2.उमाकांत अहिरवार एवं नाबालिग को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, सउनि राजपाल, प्रआर श्यामनारायण मिश्रा, प्रआर विनोद विश्वकर्मा, प्रआर दिनेश यादव, प्रआर, सौरभ (साइबर सेल), प्रआर, यादवेन्द्र यादव, प्रआर योगेश तिवारी आर. भानू प्रताप चौधरी, अमन, विनोद यादव, निशांत का सराहनीय योगदान रहा हैं।
0 Comments