सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की वूमेन लीड डेवलपमेंट कमेटी डब्लूएलडीसी के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में महिलाओं पर महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा विषय पर एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया यह कार्यक्रम कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं डब्लूएलडीसी की चेयरपर्सन प्रो. वंदना सोनी के संयोजन में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रितु यादव मुख्य प्रतिपालिका बालिका छात्रावास एवं सदस्य डब्लूएलडीसी ने की संयोजन डॉ.शालिनी चौथीरानी सदस्य, डब्लूएलडीसी और डॉ.शिवानी खरे सदस्य डब्लूएलडीसी एवं मैस एवं रखरखाव प्रतिपालिका रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के द्वारा किया गया इस प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास निवेदिता छात्रावास और सरस्वती छात्रावास की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया चार टीमों प्रत्येक में तीन सदस्य के बीच हुए इस ज्ञानपूर्ण प्रतिस्पर्धा में टीम सी रानी कुमारी अनुष्का सिंह,अंजू कपाड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि टीम बी अनुराधा रानी अवन्ति शिखा त्रिपाठी और टीम डी को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ.वंदना राजोरिया प्रतिपालिका रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास डॉ.सुषमा यादव प्रतिपालिका निवेदिता छात्रावास और डॉ.श्वेता शर्मा मैस एवं रखरखाव प्रतिपालिका निवेदिता छात्रावास सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया डब्लूएलडीसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बौद्धिक विकास और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है.
0 Comments