सागर l खुई रोड स्थित साई सदन में स्थत मदर्स डे के अवसर पर एक आत्मीय बनाई और प्रेरणास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें में समाजसेवी पूनम पटेल का सम्मान किया गया वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल ने भावुक होते हुए कहा किआज मैं जो कुछ भी हूं,जो कुछ भी बन पाया,उसका श्रेय मेरी मां सावित्री सुन्दरलाल पटेल को जाता है उन्होंने बहुत ही संघयों के बीच मुझे पाला-पोसा, हर कठिनाई में मेरा मार्गदर्शन किया मां ने मुझे संस्कार मेहनत और ईमानदारी का रास्ता दिखाया आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि उनकी वजह से ही मैं समाज में कुछ कर पाने लायक बना हूं और उनका नाम रोशन कर सका उन्होंने कहा कि जैसे उनकी मां ने उन्हें जीवन के मूल्य सिखाए वैसे ही पूनम पटेल ने भी अपनी बेटियों को संस्कार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया है तीनों बेटियों साक्षी,महक और मुस्कान ने अपनी मां के प्रति आदर और प्रेम व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी मां हमारे लिए रोल मॉडल हैं पूनम पटेल ने कहा कि मां बनना एक आशीर्वाद है लेकिन एक जिम्मेदारी भी है बच्चों को अच्छे संस्कार देना उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाना ही सच्चा मातृत्व है।
0 Comments