सागर। पूर्व गृहमंत्री,वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चार दिवसीय रक्तदान शिविर 16/17/18/19 मई, 2025 को दीपाली होटल परिसर में आयोजित किया जायेगा आयोजन की तैयारियों को लेकर युवा भाजपा नेता अविराज सिंह की अध्यक्षता में युवा कार्यकर्ता बैठक रूद्राक्ष धाम बामोरा सम्पन्न हुई विगत नौ वर्षो के रक्तदान शिविरों से एकत्रित 11 हजार यूनिट से अधिक ब्लड़ को सागर व प्रदेश के विभिन्न रक्त बैकों को दान किया जा चुका है युवा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने बताया कि हम सभी युवा एक विचारधारा को आगे बढ़ा रहे है जिसका ध्येय सेवा परमो धर्म है रक्तदान करके निःसंदेह हम किसी की जान बचा रहे होते है जो कि दुनिया का सबसे महान काम है हम सभी युवा है और हमें रक्तदान के महत्व को गहराई से समझना बहुत जरूरी है रक्तदान करने से हम किसी की जान तो बचा ही रहे होते है साथ ही हमारे शरीर को भी कई तरह से इसका लाभ होता है ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है
उन्होंने कहा कि इस दौर में रासायनिक तत्वों कीटनाशकों मिलावटी वस्तुओं और प्रोसेस्ड फूड के चलन ने कैंसर कारक तत्वों की मात्रा सबके शरीर में बढ़ा दी है रक्तदान वह तरीका है जो रक्त की शुद्धता करता है और शरीर रीफ्रेश हो जाता है रक्तदान करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है अविराज सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र भैया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला यह 10वां रक्तदान शिविर होगा और पिछले नौ शिविरों में लगातार करते आ रहे रक्तदानियों का सागर में एक बड़ा समूह है जो इस पुण्य कार्य को लगतार करके स्वस्थ और सानन्द है ऐसे रक्तदानियों से हम युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए।
0 Comments