गाय को बचाने में युवक ट्रेन की चपेट में आया मौत

जरूआखेड़ा | रविवार की शाम4:00 बजे रेलवे ट्रैक के बीच में खड़ी गाय को भागने के प्रयास में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर गाय खड़ी हुई थी और फाटक बंद था दोनों तरफ से गाड़ियां आ रही थी, गाय को भगाने के प्रयास में झंडा पुरा निवासी रंजीत पिता लखन यादव 22 ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि सूचना मिली जरूआखेड़ा के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है सूचना मिलते ही जीआरपी स्टॉप मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए l

Post a Comment

0 Comments