मोतीनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए 340 पाव 61.2 लीटर पावर देशी लाल मसाला शराब के साथ दो तस्करों को इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹1,27,400 आँकी गई है वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देशानुसार अवैध शराब,हथियारों की तस्करी और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दिनांक 12.05.2025 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रमांक MP-38-ZD-8676 से अवैध शराब लेकर धर्माश्री से बायपास रोड की ओर जा रहे हैं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें पुलिस बल के अन्य अधिकारीगण शामिल थे टीम ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर धर्माश्री बायपास पर घेराबंदी की कुछ समय बाद संदिग्ध स्कूटी आते दिखाई दी जिसे रोककर जांच की गई पकड़े गए आरोपियों के नाम वीरेंद्र उम्र 28 वर्ष, निवासी तिग्गड़ा राहतगढ़ आशीष उम्र 28 वर्ष निवासी मसवासी बहेरिया समक्ष गवाहों के उपस्थिति में तलाशी लेने पर स्कूटी में रखी सफेद बोरी और डिक्की से कुल 340 पाव 61 लीटर 200 मिली पावर देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई शराब की अनुमानित कीमत ₹37,400 है जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटी की अनुमानित कीमत ₹90,000 है इस प्रकार कुल ₹1,27,400 मूल्य की संपत्ति जब्त की गई दोनों आरोपियों से जब शराब के परिवहन संबंधी लाइसेंस माँगा गया तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया मामले की विवेचना जारी है तथा शराब की आपूर्ति श्रृंखला की जानकारी हेतु पूछताछ की जा रही है
0 Comments