लोकमाता रानीअहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी त्रि शताब्दी समारोह 21से 31मई तक होंगे विविध कार्यक्रम

सागर। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी भव्य त्रि शताब्दी समारोह के रूप में मनाएगी जिसके अंतरराष्ट्रीय 21मई से 31 मई तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे आयोजन की तैयारियों के निमित्त संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,संभागीय कार्यालय मंत्री वीरेंद्र पाठक,वरिष्ठ नेता सुखदेव मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया मुख्य रूप से उपस्थित रहें बैठक में त्रि शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई एवं कार्ययोजना तैयार की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था रानी अहिल्याबाई को उनके 30 वर्षों के सुशासन न्यायप्रियता सामाजिक समरसता,धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है वे काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग10,000 मंदिरों के जीर्णोद्धार की प्रेरणास्रोत रही हैं रानी अहिल्याबाई का मानना था कि एक आदर्श शासक वही है जो धर्म,जाति और वर्ग से ऊपर उठकर जनसेवा करे उन्होंने नारी सशक्तिकरण सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया त्याग सेवा और न्याय की मूर्ति रानीअहिल्याबाई को लोकमाता और देवी की उपाधियों से सम्मानित किया गया है।


Post a Comment

0 Comments