सागर जिले के तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष गांधाली कदम ने प्रेस वार्ता करते हुए सभी पत्रकारों के समक्ष उपस्थित होकर यह जानकारी दी कि बीते कुछ समय से ग्राम पथरिया हाट हल्का नंबर 47 में कुछ दिनों पहले तक पदस्थ रहे पटवारी संजय जैन द्वारा कुछ लोगों के साथ मिलकर ग्रामवासियों को बरगला कर बीते दिन सागर कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामवासियों से एक आवेदन दिलवाया है इस आवेदन में गांधाली कदम और उनके मामा मोरेश्वर राव के विरुद्ध किसी जमीन को हड़पने या कब्जा करने का आरोप लगाया है गांधाली कदम ने बताया कि जिस जमीन के बारे में उन पर यह आरोप लगाया गया है, यह जमीन हमेशा से उनके परिवार की है, इस जमीन के सभी कागज भी उनके पास उपलब्ध हैं 90 के दशक में उस समय गांधाली कदम की नानी सावित्री बाई इस जमीन पर मालिकाना हक रखती थीं, उस समय जब अचानक उनकी तबियत बिगड़ी तो लंबे समय के लिए उनके भाई के पुत्र मोरेश्वर राव उन्हें लेकर ग्वालियर चले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई इसी बीच गांव में कुछ लोगों द्वारा षडयंत्रपूर्वक इस जमीन के नाम एक फर्जी ट्रस्ट बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया जिसकी जानकारी हमें लगते ही हमनें न्यायालय का रुख किया। इस मामले में adm न्यायालय ने आदेश दिया था कि कलेक्टर प्रबन्धक यथावत रखा जाए और वारसानों के नाम चढ़ाएं जाएं जो कि अब तक नहीं चढ़ाए गए हैं इसको लेकर हमने sdm के पास वारसानों के नाम चढ़वाने आवेदन किया है यह कि इसी हल्का में कुछ दिनों पहले तक पदस्थ पटवारी संजय जैन पर भ्रष्टाचार करने के कारण मैने उनकी शिकायत संघ की ओर से कलेक्टर और कमिश्नर के यहां करी थी, जिसके बाद उन पर कार्यवाही हुई। इस कार्यवाही से नाराज होकर संजय जैन अब इस जमीन के मामले में गांववालों को बरगलाकर जिनके नाम अमित मिश्रा,देवेंद्र घोषी,शैलेन्द्र पटेरिया,अनिल अहिरवार तेज सिंह ठाकुर मिलकर मेरे विरुद्ध षडयंत्र कर रहे हैं जिससे मेरी और मेरे संगठन छवि धूमिल हो रही है संभवतः इस प्रकार के प्रयास करके मुझ पर अनर्गल दबाव बनाकर मुझे ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया जा रहा है मेरे खिलाफ झूठी शिकायत करने वाले इन सभी लोगो पर मैं कानूनी कार्यवाही करूंगी।
0 Comments