सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के अन्नपूर्ण भवन सभागार में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया.यह सेमिनार विशेष रूप से एम.बी.ए हेल्थकेयर एड हॉस्पिटल मैनेजमेंट के छात्रों के लिए आयोजित किया गया. जिसमें सत्र का संचालन विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ.बबीता यादव ने किया,जिन्होंने अनुसंधान पद्धति,छात्रों को प्रोजेक्ट और डिसर्टेशन रिपोर्ट बनाने में कैसे सहायक होती है विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया.डॉ.बबीता यादव ने छात्रों को बताया कि अनुसंधान कार्य में व्यवस्थित पद्धति अपनाने से न केवल परियोजनाओं की गुणवत्ता बढ़ती है. बल्कि उनकी विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है उन्होंने डाटा संग्रहण की विधियों अनुसंधान डिजाइन,परिकल्पना परीक्षण सैपलिंग तकनीक और सांख्यिकीय टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला सेमिनार में उपस्थित छात्रों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि यह सत्र उनके प्रोजेक्ट और रिसर्च कार्य को नई दिशा देगा छात्रों को एक प्रभावी रिसर्च तैयार करने की गूल बातें सरल भाषा में समझाई गई सेमिनार का आयोजन एम.बी.ए हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट की फैकल्टी डॉ.प्रेरणा जैन के प्रयासों से संभव हो पाया.उन्होंने छात्रों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए इस सेमिनार की संपूर्ण योजना और व्यवस्थाएँ संभाली विभाग ने डॉ. बबीता यादव के मूल्यवान योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई यह सेमिनार प्रो.वाई एस ठाकुर विभागाध्यक्ष व्यवसाय प्रबंध विभाग के मार्गदर्शन में सपन्न हुआ.
0 Comments