रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान खुलने का जमकर विरोध

सागर। शराब दुकानें गलत जगह खोलने का विरोध पूरे प्रदेश में हो रहा है। मंगलवार को सागर जिले में शराब दुकान खुले जाने का विरोध प्रदर्शन हुआ। शहर के तिलकगंज के रहवासी क्षेत्र में खुल रही शराब दुकान का विरोध स्थानीय लोगों ने किया। जिसमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल थे। शराब दुकान को उक्त स्थान से अलग करने के लिए महिला सहित स्थानीय निवासी सड़कों पर उतरे और जम कर प्रदर्शन किया। इस विषय पर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर को भी आवेदन दिया है।एक अप्रैल से नई शराब दुकाने शहर में खोली जा रही है। शहर के कोतवाली थाना में आने वाले तिलकगंज में पूर्व में खुली शराब दुकान को नए स्थान पर खोलने की कबायत शराब ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। इसके विरोध में तिलकगंज में रहने वाले लोगों ने किया है। मंगलवार को शराब दुकान खुलने के विरोध में सड़कों पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।जानकारी मिलते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और स्थिति को संभाला।पार्षद से बात नहीं हुई तो लगा दिया चक्काजाम 
तिलकगंज वार्ड स्थित झूला तिगड्डा  के पास शराब दुकान के खुलने से पहले ही मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। साथ ही इस विषय पर लोगों ने स्थानीय पार्षद से बात करनी चाही, लेकिन लोगों की मुलाकात पार्षद से नहीं हो सकी। जिसके बाद लोग शराब दुकान खुलने के विरोध में सड़क पर उतरे और जाम लगा दिया।इस दौरान जिला प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा 
स्थानीय लोगों ने शाम करीब पांच बजे से स्थानीय लोगों उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। साथ ही महिला और पुरुष जहां शराब दुकान खोली जा रही है वहां आए और दुकान खुलने के विरोध में नारेबाजी कर दी। जानकारी मिलते ही शहर सीएसपी सहित कोतवाली थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। लेकिन जिला प्रशासन का कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तब तक उक्त स्थान पर ही बैठे थे। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नहीं खुल रही शराब दुकान
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जो शराब दुकान ठेकेदार द्वारा उक्त स्थान पर खोली जा रही हैं। वह सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नहीं है। गाइड लाइन के अनुसार शराब दुकान रहवासी इलाके में नहीं होनी चाहिए या 100 मीटर के दायरे के बाहर होना चाहिए। साथ ही जिस स्थान पर शराब दुकान खुल रही है उसके आसपास कोई कोई धार्मिक स्थल नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी जिस स्थान पर ठेकेदार द्वारा शराब दुकान खोली जा रही है। उससे लगी हुई मजार है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने उक्त स्थान पर शराब दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई, ऐसा क्यों। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस शराब दुकान को अभी नहीं हटाया गया तो यहां के रहवासी शराब दुकान खुलने पर और अधिक उग्र  प्रदर्शन करेंगे। साथ ही सड़क पर उतरेंगे। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

Post a Comment

0 Comments