सुरक्षा विभाग ने परिसर में वृक्षों की कटाई कर रहे दो युवकों को पकड़ा पुलिस को सौंपा

डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के सुरक्षा विभाग की टीम ने बीती रात मुस्तैदी दिखाते हुए परिसर में चन्दन एवं सागौन वृक्षों की कटाई कर रहे दो युवकों को पकड़ा.विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रात 03 बजे के आस-पास वैली हिल्स स्थित नैनो टेक्नोलॉजी भवन परिसर के सुरक्षा कर्मियों को चोरी करने आये युवकों की आहट मिली. जिसकी सूचना तुरंत सभी पॉइंट्स पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को वायरलेस के माध्यम से दी गई. सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी प्रो.राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में 40 सदस्यीय सुरक्षा टीम ने परिसर की सर्चिंग की और वृक्षों की कटाई कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया.उनके पास से चंदन और सागौन के कटे हुए पेड़, पेड़ काटने के कई औजार, नशीली गोलियां,दो मोटर साइकिल और अन्य सामग्री मिली. टीम ने युवकों को सुरक्षा विभाग में लाकर इसकी सूचना पुलिस विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को दी.सुरक्षा विभाग ने युवकों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया.

Post a Comment

0 Comments