सागर। सागर में करणी सेना ने सपा सांसद का फूंका पुतला की जमकर नारेबाजी दरअसल,समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में राज्यसभा में मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा पर एक विवादित टिप्पणी की,जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं। सुमन ने विवादित टिप्पणी की थी।करणी सेना के मीडिया प्रभारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सपा सांसद के विवादित बयान पर सागर में करणी सेना परिवार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। करणी सेना के प्रभारी अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेस,शैलेन्द्र सिंह,अक्षय सिंह ने बताया कि हिंदू समाज के खिलाफ कोई भी बयान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को करणी सेना के सैकड़ो युवाओं ने सिविल लाइन कालीचरण चौराहे पर एकत्रित होकर सपा सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की गई करणी सेना की चेतावनी करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि यदि सपा सांसद माफी नहीं मांगते और उनकी मान्यता रद्द नहीं की जाती, तो करणी सेना जिले भर में लगातार विरोध प्रदर्शन करेगी।
0 Comments