अज्ञात बाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर सड़क पर बिखर गए शरीर के टुकड़े

सागर। जिले के राहतगढ़ में सागर-विदिशा मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, वहीं हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना दोपहर 3.30 बजे सागर-विदिता मार्ग पर स्थित वावना नदी के पास की है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही राहतगढ़ निवासी 23 वर्षीय अनु उर्फ पूजा विश्वकर्मा के चिवड़े उड़ गए।सूचना के बाद मौके पर पहुंची राहतगढ़ थाना पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्चरी में पहुंचा जहां पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया है, वहीं पायल युवक की प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार युवती के बैग में प्रसाद रखा मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नवरात्रि के चलते किसी मंदिर जा रही थी और इसी दौरान यह हादसा हो गया हम आपको बता दे सागर-विदिशा नेशनल हाइवे पर राहतगढ़ से करीब 12 किलोमीटर दूर वाबना नदी के पास ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां पर अंधा मोड़ होने के साथ बड़े-बड़े पेड़ हैं, जिसके कारण सामने से आ रहा वाहन नजर नहीं आता। जानकारी के अनुसार पिछले 2 साल में यहां पर 25 से 30 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें करीब 8 लोगों की मौत हुई है। रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने इस ब्लैक स्पॉट को समाप्त कराने के लिए एसडीएम,पीडब्ल्यूडी व वन परिक्षेत्र अधिकारी को पत्र भी लिखा है। एनएचए‌आई के मैनेजर शिवराज सिंह मीणा से भी बात की, ती उन्होंने जल्द ठीक करने की बात कही

Post a Comment

0 Comments