छतरपुर। छतरपुर में एक बिल्डिंग को लेकर दो पक्षों में बहस के दौरान फायरिंग हो गई। घटना के बाद सोमवार शाम इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके से एक फायर का खोखा बरामद किया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामला रेडियो कॉलोनी के पास स्थित योगा कुलम बिल्डिंग का है। बताया गया कि संजू यादव की इस बिल्डिंग को उनके परिवार ने बिना उनकी सहमति के पुष्पेंद्र पटेल को बेच दिया था। संजू यादव ने न्यायालय में याचिका दायर की थी, जो अभी विचाराधीन है। सोमवार शाम को पुष्पेंद्र पटेल अपने साथियों के साथ बिल्डिंग पर पहुंचे। वहां संजू यादव के परिवार की एक महिला से उनकी बहस हो गई। पटेल के साथ किसी व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया जाएगा
0 Comments