सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में उत्कृष्टता की रणनीति: नैक बाइनरी प्रत्यायन और एन.आई.आर.एफ रैंकिंग पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम शीर्षक से दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ.इस कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों,अकादमिक प्रशासकों और संबंधित हितधारकों को नैक के अद्यतन बाइनरी प्रत्यायन ढांचे और विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में स्थिति को सुधारने हेतु रणनीतियों से अवगत कराना है.उद्घाटन सत्र की शुरुआत विधिवत मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई.कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने की.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.नागेश्वर राव पूर्व कुलपति,इग्नू,नई दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. कुशेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग, बीबीएयू, लखनऊ थे.इस अवसर पर प्रो.अनिल कुमार जैन (IQAC निदेशक) एवं प्रो.यू.के.पाटिल निदेशक, योजना एवं संसाधन सृजन भी मंचसीन थेअध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त NAAC A+ ग्रेड की यात्रा को साझा किया और A++ ग्रेड तथा बेहतर NIRF रैंकिंग प्राप्त करने की स्पष्ट और आत्मविश्वासपूर्ण दिशा प्रस्तुत की.उन्होंने सभी शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत अकादमिक अभिलेखों को अद्यतन बनाए रखने एवं प्रतिदिन अपने कार्यों के विवरण को अपडेट करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि डाटा संग्रहण की प्रक्रिया को सुगम किया जा सके.उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की रैंकिंग में एक-एक दिन की गई मेहनत व लगन का परिणाम मिलता है.हमारी कुशलता इसमें है कि हम अपने द्वारा किये गए कार्यों को कैसे इकठ्ठा करते हैं और उचित प्रबंधन के माध्यम से कैसे प्रस्तुत करते हैं. इस कार्यशाला से हमें सीखना चाहिए कि हम अपने संस्थान को सर्वोत्कृष्ट कैसे बनाएं. हमें मानक के अनुरूप अपनी कमियों को ध्यानपूर्वक अवलोकन करना चाहिए तथा उस दिशा में कार्य करते हुए कमियों को पूरा करना चाहिए. सर्वश्रेष्ठ होने की चाहत सभी में होती है.इस चाहत को दिशा देते हुए,स्व मूल्यांकन करते हुए लक्ष्य के साथ कार्य करें. हम अवश्य ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में शीर्ष पर होंगे.उन्होंने नवागत शिक्षकों को ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अपने वरिष्ठ शिक्षकों के अनुभवों का लाभ लेते हुए डॉ. हरीसिंह गौर के सपनों को साकार करने की दिशा में ऊर्जा के साथ कार्य करें.इससे आपके साथ साथ हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.कार्यक्रम का संचालन डॉ.रजनीश अग्रहरि ने किया आभार प्रो.यू.के पाटिल ने ज्ञापित किया.कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर प्रो.वाय एस ठाकुर कुलसचिव डॉ.एस पी उपाध्याय,प्रो.चंदा बैन,प्रो. अजीत जायसवाल,प्रो.नवीन कानगो,प्रो. ए पी मिश्रा,प्रो.अनुपम शर्मा,प्रो.राजेंद्र यादव,प्रो.विजय वर्मा उपस्थित थे.इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल अधिष्ठाता,निदेशक विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों ने भी सहभागिता की.
0 Comments