चित्रांश सम्मेलन में 500 युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय

सागर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला सागर के तत्वावधान में चित्रांश मंगल भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ इसमें 500 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया सभी ने बिंदास होकर अपने भावी जीवनसाथी को लेकर प्राथमिकताएं को लेकर बात रखी इस दौरान परिजनों ने भी अपने पुत्र-पुत्रियों के लिए मंच पर मिले सुयोग्य जीवन साथी से चर्चा की उनके परिजनों से भी मिले मौके पर ही ऐसी संभावना जताई की 50 जोड़ों का विवाह बंधन में बंधना लगभग तय हो गया है इस मौके पर कायस्थ पत्रिका का विमोचन भी किया गया सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, शिक्षक और मल्टी नेशनल कमानियों में कार्यरत युवक युवतियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया प्रदेश भर से आए करीब 2000 चित्रांशजनों ने सम्मलेन में भाग लिया
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पद अधिकारियों ने दीप प्रज्वल कर किया मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप लारिया,स्वास्थ्य,महिला एवं बाल कल्याण सभापति उर्मिला श्रीवास्तव,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्ना श्रीवास्तव, महाकौशल प्रांत के प्रदेशअध्यक्ष केके श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री सहेंद्र श्रीवास्तव,मध्य भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव शामिल हुए।नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भगवान चित्रगुप्त को कमों का लेखा-जोखा रखने और बुद्धि के दाता के रूप में निरूपित किया साथ ही विधायक लारिया ने कहा कि कायस्थ विभूतियों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और देश का प्रतिनिधित्व किया है इस अवसर पर समाज के पद अधिकारियों अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव का साल श्री फल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया इस मौके पर समाज के प्रतिभावान बच्चों ने संस्कृतिक नृत्य,गायन की प्रस्तुतियां भी दी इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, मोहन खरे, एमके सक्सेना, सतीश श्रीवास्तव,डॉ महेंद्र खरे,मनोज श्रीवास्तव,राजेंद्र श्रीवास्तव,एड अजय श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ से अर्चना श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा सक्सेना,मीना खरे, अंजली श्रीवास्तव युवा प्रकोष्ठ के अनिल श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव,व्योम श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव,राहुल श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ जन शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments