केसली अनुविभाग में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के आदेश के परिपालन में 20 मार्च को दोपहर 2 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केसली गगन बिसेन की अध्यक्षता में अनुविभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में जल एवं स्वच्छता समिति जनपद पंचायत केसली की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केसली द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा ग्रीष्मकालीन पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुये चिन्हित स्थलों (ग्रामों) पर पेयजल आपूर्ति की विस्तृत कार्ययोजना बनाने हेतु सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देशित किया गया ग्रीष्मकालीन पेयजल समस्या के समाधान कारक निदान हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से 9993048248 एवं जनपद कार्यालय 9893376679 का हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया हैं। उक्त मोबाईल नम्बर पर जनपद पंचायत केसली क्षेत्र अन्तर्गत समस्त प्रकार की पेयजल समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसका त्वरित निराकरण संबंधितो के द्वारा किया जावेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसली एवं समस्त विभागो के विभाग प्रमुख उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments