डॉ.सर हरी सिंह गौर केन्द्रीयविश्वविद्यालय फार्मेसी डिपार्टमेन्ट में 70-76 बैच के बी.फार्म एवं एम.फार्म के बैच के डेलीगेट्स का 50 वर्षों के बाद दिनांक 17 एवं 18 मार्च को पुनःमिलन एवं गोल्डन जुबली समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें इस बैच के देश-विदेश से आये डेलीगेट्स अपनी धर्मपत्नियों के साथ शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मीकान्त पटेल-न्यूयार्क अमेरिका नरेन्द्र जैन मुम्बई,रघुबीर सिंह ठाकुर-जयपुर, सुधीर श्रीवास्तव टोरेन्टो कनाडा,मुरलीधर साहू गुड़गांव प्रभात चौहान-पेनांग मलेशिया सत्यनारायण तिवारी-टीकमगढ़,इन्दौर से जिनेन्द्र कुमार जैन,अश्विन भट्ट, नंद मोटवानी,विजय महाजन,सागर से अशोक बुधवानी,संतोष जैन,रामकिशोर अग्रवाल राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव हैं रात्रि में होटल दीपाली रेजीडेन्सी होटल में गीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अध्ययन काल की भूरी बिसरी यादों को और मधुर स्मृतियों को ताजा कर नाच गानों का आनंद लिया दिन में विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी, फार्मेसी डिपार्टमेन्ट,ब्याज होस्टलस् जहां अध्ययनकाल के समय निवास किया, यूनिवर्सिटी केम्पस इत्यादि का भ्रमण किया मुख्य आयोजन फार्मेसी डिपार्टमेन्ट में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमेश पाटिल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें विभाग समस्त फेकल्टी,सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स यथा डा.विनोद दीक्षित,डा.नरेन्द्र कुमार जैन, डा.सुरेश व्यास,पोस्टगेजुएट स्टुडेन्ट एवं रिसर्च स्कालर्स शामिल हुएऔषधियों को एक अत्यन्त रेगुलेटेड आइटम होने की वजह से इनके निर्माण की इकाईयों को लगाने से लेकर,दवाओं के रिसर्च एवं डेवलपमेन्ट,गुणवत्ता सुनिश्चितीकरण,इनके रखरखाव वितरण डिस्पेन्सिंग, इत्यादि विषयों पर अपने-अपने फील्ड का 50 वर्षों से ज्यादा कार्य करने का अनुभव शेयर किया।अमेरिका और कनाडा जैसे सम्पन्न देशों में बतौर फार्मासिस्ट सेवा देने वाले एल्युमनाई ने फार्मासिस्टों का स्टेटस डाक्टरों के समकक्ष होने के बारे में अवगत कराया।देश में फार्मेसी कोर्स में वक्त की मांग को देखते हुए फार्मा इंजीनियरिंग, मेडीकल डिवाइस और क्लीनिकल फार्मेसी जैसे विषयों का विस्तृत समावेश किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह में शरीक हुए विविध क्षेत्रों में विशिष्ट अनुभव रखने वाले डेलगेट्स ने अध्ययनरत विद्यार्थियों को हर सम्भव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। फार्मेसी विभाग की फेकल्टीज ने विश्वविद्यालय के फार्मेसी डिपार्टमेन्ट में पहली बार किसी भी बैच द्वारा विभाग से अध्ययनोपरान्त 50 वर्षों बाद गोल्डन जुबली समारोह सम्पन्न करने पर प्रसन्नता जाहिर की तथा इस तरह के आयेजन समपन्न होते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया धन्यवाद प्रस्ताव के बाद समारोह का समापन हुआ।
0 Comments