पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को शासन के निर्देशानुसार रात्रि 10/00 बजे से सुबह 06/00 बजे के बीच डीजे साउण्ड म्यूजिक सिस्टम/लाउण्ड स्पीकर बजाने वाले व्यक्तियों एंव बिना अनुमति के डी जे बजाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 01.03.2028 की दरम्यानी रात्रि को थाना केंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की स्टेशन टपरिया के पास काफी तेज आवाज में डीजे साउण्ड काफी तेज आवाज मे बजाया जा रहा हैं। जिससे आसपास के रहवासी क्षेत्रों के लोगो एंव वर्तमान मे चली रही परीक्षा के लिये अध्ययन कर रहे विद्याथियो को काफी परेशानी हो रही हैं। केंट पुलिस द्वारा तत्काल सूचना पर कार्यवाही करते हुये स्टेशन टपरिया से दो साउण्ड जेबीएल कंपनी, एक एम्प्लीफायर, एवं डीजे सामाग्री मौके से जप्त की गई हैं। डी जे बजाने वाले आरोपी के विरूद्ध थाना केटं जिला सागर में अपराध क्रमांक 136/2025 धारा 223 बीएनएस एवं 7/15 म.प्र. कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई हैं। थाना केंट की यह नियमों का उल्लंघन करने एवं बिना अनुमति के डीजे साउण्ड उपयोग करने वालो के विरूद्ध तीसरी कार्यवाही हैं।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट विजय राजपूत, प्रआर विनोद विश्वकर्मा, प्रआर 799 दिनेश, आर.भानु प्रताप चौधरी, सौरभ, वीरेन्द्र सिंह लोधी, बाबूलाल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा हैं।
0 Comments