जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया प्रभारी मंत्री का स्वागत

सागर शनिवार को प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री एवं सागर जिल के प्रभारी मंत्री डॉ.राजेन्‍द्र शुक्‍ल एक दिवसीय सागर प्रवास पर पहुंचे सागर प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल का धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आगमन हुआ जहां जिला अध्‍यक्ष श्‍याम तिवारी के नेतृत्‍व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों के आगमन पर महिला मोर्चा की बहनों द्वारा तिलक लगाकर एवं आरती के साथ उनका स्‍वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर प्रभारी मंत्री  राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधियों से क्रमश:भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों व आम जनों ने विभिन्‍न कार्यो से संबंधित मांग पत्र व समस्‍याओं को प्रभारी मंत्री के समक्षरखा।प्रभारी मंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने सभी की मांगो व समस्‍याओं को सुनते हुये उनके अविलंब निराकरण हेतु आश्‍वासित किया साथ ही उन्‍होंने पद‍ाधिकारी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की समस्‍या व आवश्‍यकता को प्रवास के अलावा अन्‍य दिनों में भी दूरभाष के माध्‍यम से या जिला अध्‍यक्ष श्‍याम तिवारी के माध्‍यम से मुझ तक पहुंचा सकते है ताकि समय से संबंधित समस्‍याओं का निराकरण हो सके। 


Post a Comment

0 Comments