बिजली बिल बकायादारो की भापेल वितरण केन्द्र अंतर्गत होगी कुर्की की कार्यवाही

सागर। भापेल वितरण केन्द्रं के अन्तकर्गत आने वाले सेमाढाना,सत्ताढाना,चेनपुरा,सागोनी सहित समस्त् ग्रामो में बिजली बिलों की बकाया राशि जमा न करने वाले बकायादारो को कुर्की सूचना पत्र देकर चेतावनी दी गई है साथ ही अन्यब सभी बकायादारों को कुर्की नोटिस दिये गये हैं।उपसंभाग प्रभारी सहायक अभियंता अवनीश जारोलिया ने बताया कि अधीक्षण अभियंता डी.एन. चौकीकर के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में राजस्वी वसूली हेतु उपसंभाग द्वितीय अन्तार्गत बरारू,बम्होुरी रेंगुवा,भापेल,सीहोरा, राहतगढ़ शहर एवं राहतगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में सघन वसूली अभियान चलाया जा रहा है। भापेल वितरण केन्द्रे प्रभारी पवन रावत स्टाफ के साथ ग्रामों से, 06 माह से अधिक समय से जो उपभोक्ताक 100 रूपये वाले बिलो का भुगतान नहीं कर रहे है उनसे संपर्क कर,समझाइस देकर बिल वसूली की कार्यवाही कर रहे है,एवं डिसकनेक्शान की भी करवा रहे है। सहायक अभियंता  जारोलिया ने बताया कि शासकीय संस्था नों में बिजली के कनेक्श न जैसे स्कूील,ग्राम पंचायत कार्यालय, ग्राम पंचायत भवन वाटर वर्क्स स्रीशन ट लाईट इत्याेदि कनेक्शलनों पर बिलो की बकाया राशि के भुगतान हेतु लगातार सरपंच,सचिव एवं संबंधित विकासखण्डस अधिकारियों से संपर्क कर बिलों की बकाया राशि की सूची सौपकर उनके भुगतान हेतु प्रयास किये जा रहे है। सहायक अभियंता जारोलिया ने क्षेत्र के उपभोक्ताशओं, सरपंचो एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि विद्युत बिलो की बकाया राशि जमा करवाने में सहयोग करें अन्याथा की स्थिति में ग्रामों में डिसकनेक्शिन की कार्यवाही की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments