बच्चों को लेकर प्रेमी संग भागी पत्नी दंडवत मुद्रा में एसपी ऑफिस पहुंचा पति

सागर.सोशल मीडिया पर प्रेम में फंसी महिला अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। पत्नी की हरकत से सदमे में आया पति अब उसकी तलाश के लिए दर-दर भटक रहा है। युवक ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन जब एक सप्ताह तक पुलिस ने पत्नी व बच्चों की तलाश में रुचि नहीं। नहीं दिखाई तो वह सरें दंडवत की मुद्रा में जमीन पर लेटते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। युवक ने एसपी को शिकायती आवेदन देते हुए पत्नी-बच्चों को तलाशकर वापस लाने और उन्हें भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।यह है मामला जरुआखेड़ा क्षेत्र निवासी खुशीराम कुशवाहा की शादी 9 साल पहले बसंती कुशवाहा से हुई थी। उनकी एक 8 साल की
बेटी और 3 साल का बेटा है।सब कुछ सही चल रहा था कि बसंती को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक चढ़ गया। इसी दौरान उसकी दोस्ती सिंगर आकाश राज नाम के एक युवक से हुई। खुशीराम ने पत्नी को आकाश से बात करने पर टोका तो सफाई दी कि वह उसका भाई है। वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले बसंती अपनी बहन के घर बरोदियाकलां जाने का बहाना बनाकर निकली और फिर वापस नहीं आई। बीना रेलवे स्टेशन से उसने आखिरी बार पति को वीडियो कॉल कर बताया कि वह घर पर हैं एसपी कार्यालय पहुंचे युवक का आरोप है कि आकाश ने सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी को बहलाकर अपने जाल में फंसाया और उसे भगाकर ले गया। पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। पत्नी और बच्चों की तलाश में वह बरोदियाकलां पहुंचा, लेकिन जब पत्नी नहीं मिली तो वहीं पुलिस चौकी में उसने गुमशुदगी दर्ज कराई. लेकिन पुलिस ने महिला को खोजने में गंभीरता नहीं दिखाई। खुशीराम ने बताया कि पत्नी को भगाकर ले जाने वाल सिंगर आकाश राज ग्वालियर का रहने वाला है,जहां उसने उसकी पत्नी और को बच्चों को रखा है।


Post a Comment

0 Comments