भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रविवार को एकदिवसीय खुरई विधानसभा प्रवास पर पहुंचे

सागर! भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रविवार को एकदिवसीय खुरई विधानसभा प्रवास पर पहुंचे गौरतलब है कि नियुक्ति उपरांत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का खुरई विधानसभा में प्रथम प्रवास कार्यक्रम रहा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर स्थानीय पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का जोरदार स्वागत किया इस दौरान युवा भाजपा नेता अभिराज सिंह,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल भी साथ रहें!
खुरई पहुंचने के पूर्व जगह जगह पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष तिवारी एवं युवा नेता अभिराज सिंह का स्वागत किया खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में बुलडोजर से पुष्प वर्षा करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया! खुरई पहुंचने पर जगह जगह पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का स्वागत किया गया एतिहासिक डोहेला किला में महिलाओं मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया! प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी भूपेन्द्र भैया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुक़ाबले में शामिल हुए तत्पश्चात तिवारी ने वीर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता हेमचंद्र बजाज के साथ अन्य नेताओं व पदाधिकारियों के निवास पर पहुंचकर भेंट की!


Post a Comment

0 Comments